Breaking

Your Ads Here

Friday, July 17, 2026

वंश कुशवाहा की मौत के मामले में एनसीबीसी ने मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और एसएसपी मेरठ को किया तलब

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने वंश कुशवाहा की मौत के मामले में मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी व एसएसपी अविनाश पांडे को नोटिस जारी कर तलब किया है। आयोग ने 4 अगस्त दोपहर 2 बजे दोनों अधिकारियों को कृत कार्यवाही की आख्या सहित बुलाया है। आयोग ने नोटिस में स्पष्ट कहा कि यदि वह उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग संविधान में प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकता है।

 

गौरतलब है कि गत 30 जून को शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के साथ पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी, विगत 28 मई को वंश कुशवाहा को उसके दोस्तों ने भोले की झाल पर नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी,मेरठ पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी, शोषित क्रांति दल ने अधिकारियों को सीधे तलब करने पर एनसीबीसी की चेयरपर्सन साध्वी निरंजन ज्योति का आभार व्यक्त किया है।

 

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here