Breaking

Your Ads Here

Friday, July 17, 2026

5 एवं 15 वर्ष की आयु पर आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे अपने बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट एवं आईरिस) अवश्य कराएं। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से आधार सक्रिय एवं अद्यतन रहता है तथा छात्रवृत्ति, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, परीक्षाओं एवं अन्य आधार-आधारित सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त किया जा सकता है।


मेरठ आधार सेवा केंद्र में उपलब्ध सेवाएं:

* प्रतिदिन लगभग 500 नागरिकों के लिए आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाएं।

* आधार नामांकन पूर्णतः निःशुल्क।

* सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन।

* 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क।

* बायोमेट्रिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण का अपडेट।


पता:

आधार सेवा केंद्र: शॉप नं. 1 से 7, मेफेयर प्लाज़ा, मेट्रो होलसेल के पास, बागपत रोड,

अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराएं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here