Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

एनसीसी इकाई द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में एनसीसी इकाई द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा जल संरक्षण के प्रतीक सफेद गुब्बारे हाथों में लेकर जल संरक्षण रैली निकाली गई । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने रैली की शुरुआत की और कैडेट्स को जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रोफेसर लता कुमार ने कैडेट्स को जल संरक्षण के विभिन्न घरेलू तरीकों से परिचित कराते हुए कहा कि हमें पेयजल को दूषित होने से बचाना चाहिए। कचरे को नदियों व कुओं में नहीं डालें। साथ ही जल संरक्षण के लिए घर के लॉन को कच्चा रखें, घर के बाहर सड़कों के किनारे कच्चे रखें या ढीले स्टोन पेवमेंट बनायें, पार्कों में रिचार्ज ट्रेंच बनाई जाये, पानी पीते समय गिलास को जूठा नहीं करें, सुबह मग में पानी लेकर मंजन करें, बाल्टी में पानी लेकर मग से नहायें जैसी बातों से परिचित कराया और अभियान को निरंतर संचालित करने के लिए कहा । 

कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी प्रो अनुजा गर्ग तथा एनएसएस प्रथम इकाई प्रभारी डा मनीषा भूषण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 10 एनसीसी कैडेटस ने प्रतिभागिता की । जल संरक्षण के साथ ही एनसीसी कैडेटस ने जल संरक्षण में पेड़ पौधों के योगदान का भी संदर्भ दिया और लोगों को पौधे वितरण कर उन्हें लगाने का अनुरोध किया ताकि वातावरण सुरक्षित रहे और जल भी संरक्षित होता रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here