Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

आधी रात को नमो भारत मेट्रो टनल में होगी मॉकड्रिल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, 8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा एनसीआरटीसी द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली-मेरठ नमो भारत मेट्रो टनल बेगमपुल में एक बड़ी मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।


यह मॉकड्रिल पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन विभाग एवं 5वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के सहयोग से सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल तथा न्यूक्लियर) एवं अग्नि सुरक्षा विषय पर आयोजित होगी। प्रशासन ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य मेट्रो स्टेशन टनल में किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव एजेंसियों तथा जिला प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव क्षमताओं का आंकलन करना है। यह मॉकड्रिल मंगलवार रात्रि 12:00 बजे से बुधवार प्रातः 02:00 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। इस दौरान टनल के आस-पास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here