Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 1, 2026

प्रतियोगिता में मेडल जीतकर किया डीएम पब्लिक स्कूल का नाम रोशन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। 49th यू. पी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 10 मीटर एयर पिस्टल में कृश त्यागी रहदरा 368/400, विक्रांत त्यागी सिंहपुर 368/400, रेयाँश चौधरी मेरठ 366/400 ने प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर डी. एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ मेरठ का नाम रोशन किया।  


यह प्रतियोगिता 21 जून 2026 से 30 जून 2026 तक डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित हुई। इस से पूर्व मई 2026 में प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीनों छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता था। 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतने वाले कृष त्यागी, विक्रांत त्यागी, रेयांश चौधरी व इनके कोच आभाष चौधरी का विद्यालय में आज भव्य स्वागत किया गया। डी. एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ के डायरेक्टर रवीन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद चौहान सहित विद्यालय स्टाफ ने तीनों छात्रों की सितम्बर में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भी मेडल लाने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here