Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, एमवाय अस्पताल के नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ

• 800 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 1600 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 40 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे स्थापित


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थानों में शामिल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह बहुमंजिला अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना इंद-ी नहीं, बल्कि पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लाखों मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि नवीन अस्पताल भवन तीन ब्लॉकों—ए, बी और सी में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में सी-ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस ब्लॉक में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण चिकित्सा विभाग स्थापित किए जाएंगे। पूरे अस्पताल परिसर में कुल 40 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 1600 बिस्तरों की क्षमता होगी। ए-ब्लॉक में प्रशासनिक कार्यालय एवं ओपीडी संचालित होंगे, जबकि अन्य ब्लॉकों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा विभागों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह भवन आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 दिसंबर 2025 को महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि-पूजन किया था। मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे इस अत्याधुनिक अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, शिशु रोग एवं शिशु शल्य चिकित्सा, न्यूरो सर्जरी, नाक-कान-गला (ईएनटी), दंत रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, मातृ एवं शिशु वार्ड तथा इमरजेंसी मेडिसिन सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग विकसित किए जाएंगे।


इसके अतिरिक्त परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सार्वजनिक पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल, सौर ऊर्जा संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लंबिंग तथा जलापूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here