रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। किठौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी का 65 वां जन्मदिवस मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास प्रेम प्रयाग कॉलोनी पहुंचकर बुके, फूल-माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर किठौर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया। जन्मदिन समारोह में ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह, नितिन त्यागी, वीरेंद्र सिंह, सोनू सरदार, कौशल चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और मीडिया कर्मी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व विधायक को बुके देकर सम्मानित किया और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment