रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात के कुशल निर्देश पर थाना प्रभारी सुधीश सिरोही एवं स्वाट टीम देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैलीरामपुर नहर पुल के पास से अभियुक्तगण गुलाब पुत्र शमशेर, सारिक पुत्र तौफीक निवासीगण रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर मेरठ, सुहेल पुत्र एहसान मलिक निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 495 किलोग्राम चोरी के लोहे के तार, 02 प्लास, लोहा काटने वाले 03 ब्लेड, ब्लेड के 02 टुकड़े तथा एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना प्रभारी सुधीश सिरोही ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्तगण द्वारा ग्राम एतमादपुर, दुर्वेशपुर, नारंगपुर एवं ग्राम सोना के जंगल से बिजली के तार चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त ग्राम लू बक्सर, शाहकुलीपुर में पसवाड़ा मार्ग, स्याल तथा ग्राम राली चौहान में एचटी व एलटी लाइन के करीब 80 खम्भों से बिजली के तार चोरी किये थे। चोरी किये गये अधिकांश तारों को टुकड़ों में काटकर फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को बेच दिया गया था। बचे शेष तारों को घनी झाड़ियों में छिपा दिया गया था, जिन्हें अभियुक्तगण काटकर ले जाने के लिए मौके पर आये थे। जिनके पास से—
1.कुल 495 किलोग्राम चोरी के लोहे के तार।
2.दो प्लास।
3.लोहा काटने वाले तीन ब्लेड।
4.ब्लेड के दो टुकड़े।
5.एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।
पुलिस टीम में गिरफ्तार करने
• थाना प्रभारी सुदीश सिंह सिरोही
• निरीक्षक शैलेश तोमर प्रभारी स्वाट टीम देहात मय स्वाट टीम मेरठ।
• एस आई अल्केश यादव
• एस आई प्रशान्त रंजन
• एस आई यशपाल सिंह
• एस आई प्रदीप शर्मा
• एस आई वासू मिश्रा
• तेज तर्रार कांस्टेबल सुनील कुमार विवेक कुमार, बंटी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment