Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

"महाविद्यालय में "सेल्फ एंप्लॉयमेंट एवं माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट" पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 जुलाई को

नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदौर के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल) द्वारा आगामी 30 जुलाई 2026 को  "सेल्फ एंप्लॉयमेंट एवं माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट" विषय पर जिला स्तरीय बैठक एवं  कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वरोजगार एवं स्टार्टअप हेतु कार्य-योजना तैयार करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, फाइनेंशियल लिटरेसी एवं लोन सुविधा में सहयोग तथा उत्पाद विक्रय में मार्गदर्शन देना है। कार्यशाला में म.प्र लघु उद्योग भारती ,एम एसएमई, डीआईसी , बैंक ऑफ़ इंडिया के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप, व्यवसाय नियोजन तथा शासकीय योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जावेगा।


कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक डॉ. किरणबाला सलूजा, संरक्षक प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव तथा संयोजक डॉ. सीमा तिवारी हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here