Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन 30 जुलाई से

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा के लिए ॐ सेवा समिति के तत्वावधान में शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार 30 जुलाई को सायं 6.00 बजे सिटी स्क्वायर मॉल (मिलांज मॉल) पल्लवपुरम फेज-2 पर होगा। आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में संतों का शुभाशीष प्राप्त होगा। इसमें परमश्रद्धेय नीरज मणी (शक्तिधाम मंदिर, लालकुर्ती), 1008 स्वामी कनक प्रभानन्द सरस्वती (संस्थापक, अध्यक्ष कैलाश तीर्थ आश्रम) और हिमेश शास्त्री (कथा वाचक, मथुरा वासी) का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में संजय विनायक जोशी (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा) मौजूद रहेंगे। पूजनकर्ता के रूप में डॉ. मधु बाजपेयी एवं डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा / सांसद राज्यसभा) होंगे। अति विशिष्ट अतिथिगण के रूप में देवेन्द्र चौधरी (अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा उ.प्र.) उपस्थित रहेंगे।


शिवभक्तों के लिए रहेगी सभी सुविधाएं

इसके अलावा विशिष्ट अतिथिगण के रूप में सांसद मेरठ-हापुड़ अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कांता कर्दम, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उप्र सोमेंद्र तोमर सहित शहर के कई गणमान्य लोग, विधायक, पार्षद और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर के सेवादार सुधीर रस्तोगी और कैंटबोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था शिविर में की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here