Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 19, 2026

क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा वर्ष 2026 के सम्मान घोषित

नित्य संदेश, इंदौर। श्री दीपक गिरकर सचिव क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 1983 से लघुकथा विधा के संवर्धन के लिए कार्यरत साहित्यिक संस्था क्षितिज साहित्य संस्था के द्वारा वर्ष 2026 के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं —

• श्री पवन शर्मा, (जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा) को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान 2026,  


• श्री नेतराम भारती, (गाज़ियाबाद) को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान 2026, 


• डॉ. वसुधा गाडगिल,(इंदौर) को प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2026, 


• श्री विजय सिंह चौहान, (इंदौर) को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2026  


15 नवम्बर 2026 को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त देश/ प्रदेश के कुछ प्रमुख साहित्यकारों को उनके साहित्यिक अवदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here