Breaking

Your Ads Here

Monday, July 13, 2026

दीक्षोत्सव : 120 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

15 प्राथमिक विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को कुलपति करेंगी सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित दीक्षोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा।


दीक्षोत्सव के अंतर्गत मीरपुर, लालपुर, सिखेड़ा, भदौड़ा, बनवारीपुर, डालमपुर एवं लाहोरपुर क्षेत्र के 15 प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला, भाषण, लेखन तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 120 विद्यार्थियों का चयन सम्मान के लिए किया गया है। विजेता विद्यार्थियों को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सांस्कृतिक चेतना तथा पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू ज्ञान गुप्ता ने बताया कि दीक्षोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उन्हें शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा और उनमें प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here