Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल में लगे 11 फलदार पौधे

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) द्वारा जारी पौधारोपण महा अभियान के तहत शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल में आंवला सहित 11 फलदार पौधे लगाए गए।


इस दौरान स्कूल के प्रबंधक पुनीत रस्तोगी, प्रिंसिपल शमिष्ठा भाटी, केडीएफ के संरक्षक संजीव जैन (जैनसंस), राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, कार्यकारिणी सदस्य पारुल शर्मा, म्यूजिक टीचर आशा मिश्रा, ग्रीन गर्ल आद्या रस्तोगी के साथ-साथ 30 स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने स्कूली बच्चों को लगाए गए पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए बच्चों को केडीएफ ग्रीन अवार्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here