Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10% ईंधन अधिभार को वापस लेने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए दिया मांग-पत्र



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की ओर से प्रदेश के व्यापारियों, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं की ओर से आपका ध्यान लगातार बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित कराया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस तथा बिजली की बढ़ती लागत ने व्यापार, उद्योग और आम नागरिकों के जीवन पर गंभीर आर्थिक बोझ डाल दिया है। परिवहन लागत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और आम जनता का मासिक बजट असंतुलित हो गया है।

हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए।
घरेलू एलपीजी गैस पर पर्याप्त सब्सिडी बहाल कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम कम किए जाएं, ताकि छोटे व्यापारी, होटल व्यवसायी तथा लघु उद्योग राहत प्राप्त कर सकें।
उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10% ईंधन अधिभार को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
परिवहन लागत कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सब्जियों, राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण स्थापित हो सके।

जनहित में निवेदन
महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापार, रोजगार एवं जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर जनहित के विषय का संज्ञान लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार को आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हो तथा आम जनता एवं व्यापार जगत को राहत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here