Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

स्कूल, कॉलेज, चौराहों, गार्डन से हॉस्पिटल तक पहुँचा "Safe Click 2.0" अभियान, इंदौर पुलिस ने जगाई साइबर सुरक्षा की अलख

• पुलिस ने आमजन को विभिन्न साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए दिया ये संदेश "सोचें-समझें-क्लिक करें"

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौरसाइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नवाचार करते हुए शहरभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में  शहर के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


क्राइम ब्रांच द्वारा मेदांता हॉस्पिटल एवं कोकिलाबेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना राऊ द्वारा  मीनेश हॉस्पिटल, राऊ में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। थाना तेजाजी नगर द्वारा ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल, तेजाजी नगर में लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

थाना एमआईजी द्वारा नेहरू नगर स्थित लाइब्रेरी में युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना द्वारा पलासिया क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।थाना छत्रीपुरा द्वारा दरगाह चौराहे पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।


थाना विजय नगर द्वारा मेघदूत गार्डन में नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा क्रिश्चियन कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना मल्हारगंज द्वारा शारदा कन्या स्कूल में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, OTP धोखाधड़ी, QR कोड स्कैम, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश संबंधी ठगी एवं फेक कॉल/मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए समझाईश दी गई।

इंदौर पुलिस का संदेश :

सोचें – समझें – क्लिक करें।

SAFE CLICK अपनाएं, साइबर अपराध से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here