मेरठ। मोहर्रम की पांचवीं तारीख को शहर सहित जैदी फार्म, लोहिया नगर की इमाम बारगाहों व अजाखानों में मजलिस अजा-ए-हुसैन व शोहदाए कर्बला और जुलूसों का सिलसिला जारी रहा।
इसी क्रम में बुढ़ाना गेट स्थित इमाम बारगाह मौहम्मद अली खां से सांय 5 बजे जुलजनाह का कदीमी जुलूस हैदर अली व हैदर मेहदी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरामद हुआ जिसमें झूला हजरत अली असगर व अलम-ए-मुबारक शामिल रहे।प्रारम्भ में अंजुमन फौजे हुसैनी जैदी फार्म व आस पास से आये हुसैनी सोगवारों ने मातम व नोहेख्वानी की अकीदत मंदों ने जियारत की।
इनके अतिरिक्त स्थानीय अंजुमन इमामिआ, तंजीम-ए-अब्बास व दस्तये हुसैनी ने पुरदर्द नोहे पढ़े।जुलूस के रास्तों में हिन्दू भाईयों ने सबील लगाकर शर्बत पीलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित रास्तों से गुज़रता हुआ वापस इसी स्थान पर देर रात्रि में पहुँच कर सम्पन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि 6 मोहर्रम को इमामबारगाह तकी हुसैन बाजार पेड़ा मल से सांय 4 बजे कदीमी जुलजनाह का जुलूस और इमाम बारगाह दरबारे हुसैनी पुरानी कोठी से अलम-ए-मुबारक का जुलूस 2 बजे बरामद होगा।
No comments:
Post a Comment