भीषण गर्मी में सेवा कार्य की लोगों ने सराहना, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। क्षेत्र के ग्राम ईसापुर में रविवार को सबील-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) के तत्वावधान में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में हर वर्ष सबील लगाकर प्यासे लोगों को ठंडा शरबत पिलाने की परंपरा निभाई जाती है। इसका उद्देश्य मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है। सुबह से शाम तक लगातार राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को ठंडा शरबत वितरित किया गया।
सेवा कार्य को सफल बनाने में जनाब इशरत रज़ा, जनाब मोहम्मद आदिल, जनाब फैज़ान काशिफ, जनाब शारिब अली, जनाब मीसम नक़वी, जनाब नासिर अली, जनाब अनवर रज़ा, जनाब अस्करी नक़वी, जनाब अशरफ अली एवं जनाब अलीम नक़वी ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर व्यवस्था संभाली और आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें शरबत पिलाया।
ग्रामीणों और राहगीरों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में इंसानियत, भाईचारे और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment