अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में पानी की निकासी न होने के चलते पानी सड़कों पर लबालब भरा हुआ है। जिसके कारण करोड़ों रुपये की आरसीसी सड़क टूटने के कगार पर है। पहले भी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके थे। जिसमें अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व में चौकी रामराज से लेकर नया हाईवे तक आरसीसी सड़क बनाई गई थी। लेकिन गांव के पानी की निकासी न होने के चलते पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष विपिन मनचंदा, श्यामलाल एडवोकेट, रमेश मक्कड़, अशोक सिंगला, राजीव छाबड़ा, मोनू बंसल आदि का कहना है कि इस सड़क को बनवाने के लिए राज्यमंत्री दिनेश खटीक से प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की थी। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व में लगभग 2 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था। लेकिन हरियाली पेट्रोल पंप के सामने पानी की निकासी ने होने के चलते आरसीसी इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी लबालब भरा हुआ है। जिसके कारण आने जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग करेंगे।
क्या कहते हैं ग्राम पंचायत सचिव
ग्राम पंचायत सचिव विनीत राणा का कहना है कि वह मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नाला न होने से चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण पानी सड़क पर बह रहा है। सफाईकर्मियों को भेजकर साफ सफाई करा दी जाएगी।
क्या कहते हैं प्रशासक प्रधान धीरसिंह
एडीओ पंचायत व प्रशासक प्रधान धीर सिंह का कहना है कि जल्द ही साफ सफाई कराकर सही तरह से व्यवस्था करा दी जाएंगी।

No comments:
Post a Comment