Breaking

Your Ads Here

Monday, June 8, 2026

दो घरों में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम मवी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर सोने-चांदी की जेवरात की चोरी की और फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सीओ सदर देहात ने सुधीर कुमार ने पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच करते हुए, थाना प्रभारी से शीघ्र ही घटना का खुलासा कराने का दावा किया है। 


जानकारी के अनुसार, शनिवार की बीती रात  ग्राम मवी निवासी सुशील त्यागी पुत्र शीतल प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। करीब 1:00 बजे के आसपास दीवार फांदकर अज्ञात चोर घर में घुसकर, सेफ में रखें सोने के दो कड़े, चांदी के दो जोड़ी पायल और अन्य कीमती चीजें निकाल कर फरार हो गए। सुबह आंख खुलने पर जब घर वालों ने मामला देखा तो वे दंग रह गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी। 


जहां वही दूसरी घटना मुकेश शर्मा पुत्र रामानंद के घर में हुई। उन्होंने बताया मेरे पिता रामानंद, माता उषा घर में सोए हुए थे। तभी अज्ञात चोर दीवार फांदकर‌ आये, और सोई हुई मां उषा के कानों के कुंडल खींचने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए मां के कुंडल खींचकर फरार हो गए। छीना-झपटी में उनके दोनों कान फट गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुधीश सिरोही ने फोर्स के साथ पहुंच कर घंटो आसपास कांबिंग की। लेकिन, चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इन दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here