Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ द्वारा अमर उजाला फाउण्डेशन के सौजन्य से कोटपाल हॉस्पिटल एवं रक्तकेन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

​रक्तदान शिविर का शुभारम्भ श्री मनीष सिसौदिया, उप-प्रधानाचार्य, डा. ज्ञानेश्वर टांक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डा. धीरज राज बालयान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. अजीत चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

​रक्तदान शिविर में डा. ज्ञानेश्वर टांक एवं डा. धीरज राज बालयान, डॉ. अजीत चौधरी एवं डॉक्टर सिद्धार्थ गर्ग द्वारा भी रक्तदान किया गया।

​शिविर में कुल 135 यूनिट रक्तदान हुआ। साथ ही साथ विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ के द्वारा रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. राम प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, मेरठ रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ज्ञानेश्वर टांक, उप-प्रधानाचार्य, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ, डा. धीरज राज बालयान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डा. अजीत चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एस.वी.बी.पी. हॉस्पिटल, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ रहे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रिया गुप्ता, प्रभारी अधिकारी, रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ द्वारा की गयी।

​कार्यक्रम में जनपद मेरठ में सर्वाधिक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

​रक्तदान कैम्प आयोजित करने वाली संस्था:

  1. ​मिशन वन्दे मातरम् - (श्री दीपक पंघाल)
  2. ​ब्लड टू डोनेट - (श्री प्रभात)
  3. ​हिन्दुस्तान मिशन - (श्री सुमित शर्मा)
  4. ​बजरंग दल सेवा समिति - (श्री नीरज सिंह)
  5. ​आई ड्रीम टू ट्रस्ट - (श्री राजन चौधरी)
  6. ​रुधिर सेवा संघ - (श्री अनिल)
  7. ​कोटपाल हॉस्पिटल - (डा. अदीप कोटपाल)
  8. ​यूथ इम्पैक्ट - (श्री दिव्यम जैन)
  9. ​एम.आई.टी. - (श्री अजय चौधरी)
  10. ​भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा - (श्री अंकुश कुशवाहा)
  11. ​अमर उजाला फाउण्डेशन - (श्रीमान रिजवी)
  12. ​अमर उजाला फाउण्डेशन - (श्री मोहित)
  13. ​बी.एस.एन.एल. (यू.पी. वेस्ट) - (श्री हरेन्द्र)
  14. ​सन्त निरंकारी मिशन - (श्री अर्जुन)
  15. ​आर्ट ऑफ़ लिविंग - (डा. ललिता चौधरी)
  16. ​एल.एल.आर.एम. नर्सिंग कॉलेज - (श्री बाला मनी बोस)
  17. ​ए.डी.ए. मैमोरियल (एम.बी.बी.एस. - 2019 बैच)

​सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता:

  1. ​श्री दीपक पंघाल - 259
  2. ​मानव मित्तल - 70
  3. ​यदुवीर सिंह - 60
  4. ​गौरव कौशिक - 50
  5. ​अर्चना जैन - 48
  6. ​अरविन्द कुमार - 45
  7. ​विशान्त त्यागी - 40
  8. ​अमन गर्ग - 38
  9. ​मुकेश पुण्डीर - 35
  10. ​नितिन कुमार - 31
  11. ​अनिता राठी - 16
  12. ​श्वेता सोनी - 11

​इन संस्थाओं के द्वारा रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ को रक्तदान कैम्प आयोजित कर, मेडिकल कालेज में आने वाले गरीब मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर उनकी जान बचाने का प्रयास किया जाता है।

​इन संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे इस कार्य को सभी लोगों द्वारा सराहा गया तथा उनके इस प्रयास को जन-मानस की सेवा का उचित माध्यम बताया गया।

​प्रभारी अधिकारी, रक्तकेन्द्र डा. प्रिया गुप्ता ने बताया कि इन संस्थाओं के संचालकों/प्रबन्धकों के द्वारा रक्तदान कैम्प लगाकर जरूरतमंदों की आवश्यकता होने पर उनसे सम्पर्क करने पर वे तत्काल रक्तदाता की उपलब्धता कराते हैं तथा मरीज की मदद करते हैं।

​मिशन वन्दे मातरम् के संस्थापक श्री दीपक पंघाल के द्वारा 259 बार रक्तदान (ओ पॉजिटिव) किया गया है जिसके लिए उन्हें वर्ष 2025 में मुख्यमन्त्री सम्मानित कर चुके हैं।

​इसी के साथ ब्लड टू डोनेट के संस्थापक श्री प्रभात मित्तल द्वारा 70 बार रक्तदान किया गया है।

​श्री प्रभात पिछले 10 वर्षों से भी अधिक से रक्तकेन्द्र, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कालेज, मेरठ से जुड़े हुए हैं तथा इनके द्वारा अधिकतर रक्तदान सरकारी चिकित्सालयों के सहयोग के लिए किया जाता है।

​मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अपने भाषण में रक्तदान करने को लेकर जन-सामान्य को जागरूक करने तथा सरकारी चिकित्सालयों में रक्तदान के प्रति प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया तथा रक्तदान कैम्प लगाने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं के इस प्रयास को मानव सेवा के रूप में एक बड़ा कदम बताया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डा. प्रिया गुप्ता द्वारा मेडिकल कालेज में स्थापित रक्तकेन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा रक्तकेन्द्र में उपलब्ध एडवांस तकनीक के विषय में बताते हुए रक्तदान कैम्प लगाने वाली संस्थाओं तथा सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को बधाई दी तथा सभी का धन्यवाद किया। डा. सिद्धार्थ, चिकित्सा अधिकारी, रक्तकेन्द्र द्वारा सभी को रक्तदान के प्रति शपथ ग्रहण करायी गयी। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. अर्पिता द्वारा किया गया।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर रश्मी, टैक्नीशियन दीपक का सहयोग रहा।

​ट्रांसफ्यूजन विभाग से डा. नेहा सिंह व डा. रंगोली मौजूद रहीं। इसके अतिरिक्त रक्तकेन्द्र में तैनात समस्त लेब टेक्नीशियन एवं स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।





No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here