Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 20, 2026

केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मोबाइल रिपेयरिंग एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआरएसईटीआई) द्वारा आयोजित 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल प्रशिक्षार्थियों को मुख्य अतिथि देवेश कुमार प्रसाद, शाखा प्रबंधक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि देवेश कुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित तकनीकी ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें तथा अपने साथ-साथ समाज के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्थान में 23 जून 2026 से महिलाओं हेतु 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक महिलाएं भाग लेकर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

इसी क्रम में संस्थान द्वारा आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के सफल प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी (प्रशिक्षण समन्वयक) एवं माधुरी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री ओम, विकास कुमार, मोहम्मद ज़ुफैन, आरिफ मोहम्मद राशिद, अतुल कुमार, विवेक सहित संस्थान के कर्मचारीगण, प्रशिक्षार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here