नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के वार्मअप मैच में रविवार को दो मैच हुए। इसमें एक मैच टाई रहा तो एक में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इसमें सुहैल ने 40, श्रेयांश ने 40, प्रत्यक्ष ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रहमान ने 3, रियांश ने 2 विकेट लिए। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। टीम की ओर से निखिल ने 41, वंश ने 39, रिहान ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष और युग ने दो-दो विकेट लिए। यह मैच टाई रहा।
दूसरा मैच जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इसमें राघव ने 42, तनिष्क ने 36, भाविक ने 32, शम्स ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अविक ने 4, आरिश ने तीन, सहज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 132 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरिश ने 41, ओम ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शम्स ने दो, तनिष्क ने दो विकेट, फवाज और अर्जुन ने दो विकेट लिए।
आज टूर्नामेंट को लेकर वितरित की जाएगी ड्रेस
मेरठ। क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को सुबह 10 बजे टीमों को क्रिकेट किट वितरित की जाएगी। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर टूर्नामेंट का पहला मैच मंगलवार 16 जून को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 12 से अधिक टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसे लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment