Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

​पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवा मोर्चा का यह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहवान एक पेड़ माँ के नाम अभियान एवं पेट्रोलियम ईधन बचाने की अपील के अंतर्गत आज भाजयुमो द्वारा राजवाड़ा चौक से लेकर गाँधी हॉल तक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे की उपस्थिति में ग्रीन ड्राइव साइक्लोत्थान जागरुकता रैली निकाली। रैली में हजारों युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली।

​मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का संबोधन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि युवा मोर्चा का य़ह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश हर घर हरियाली - हर घर खुशहाली का संदेश दिया, मोर्चा के कार्यकर्ता इस संदेश को लेकर शहर के बूथ से लेकर गांव की चौपाल तक जाये, साथ ही युवा संकल्प ले, एक पौधा जरूर लगाए और उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ले, क्योंकि पेड़ों को हमारी संस्कृति में देवता के रूप में पूजा जाता है।

​नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का वक्तव्य

​नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर देश की जनता से अहवान किया, उनके इस आह्वान पर युवा मोर्चा ने अहिल्या माता की नगरी से आज पर्यावरण का बड़ा संदेश देने का काम किया है। जैसे इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है वैसे ही पर्यावरण संरक्षण में भी इंदौर नंबर वन है। इंदौर ने जनभागीदारी से दो पहाडियों रेवती और पितृपर्वत पर पौधारोपण कर लाखों पौधे रोपकर प्रकृति का श्रृंगार करने का काम किया है। आज की रैली के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया है कि इंदौर पर्यावरण संरक्षण में भी नंबर वन है।

​भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का संबोधन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि अहिल्या माता की नगरी ने हमेशा नेतृत्व करने का काम किया है, चाहे वह स्वच्छता का विषय हो या पर्यावरण संरक्षण का, इंदौर प्रदेश ही नहीं देश का मार्गदर्शन कर रहा है।

​उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की विश्व धर्मसभा में कहा था कि 21 वीं भारत की होगी। आज हमारे देश के युवा पूरे विश्व में अपने कौशल से, नेतृत्व करने का काम कर रहे हैं। युवाओं के बल पर भारत आगे बढ़ रहा है।

​श्री टेलर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, उनके इस संकल्प में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका अगर किसी की है तो वह युवाओं की है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता का संकल्प लिया तो इंदौर ने स्वच्छता को अपने संस्कार में ढाल लिया, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया तो इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एतिहासिक कार्य किया है, मैं इंदौर की जनता की उर्जा और उत्साह को नमन करता हूँ। युवा मोर्चा की इस ग्रीन ड्राइव साइक्लोत्थान में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प पूर्णता प्रदान करेगा।

​कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य गतिविधियाँ


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित सभी नेताओं ने राजवाड़ा स्थित माँ अहिल्यादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साइक्लोत्थान की शुरूवात की। उसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत राजवाड़ा से गांधी हॉल तक ग्रीन ड्राइव साइक्लोत्थान जागरुकता रैली निकाली गई। गांधी हॉल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। भी

​विशिष्टजन संपर्क अभियान के निमित श्री टेलर मीसाबंदी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व फूलचंद वर्मा के निवास पर परिजनों से भेंट करने पहुंचें। इसके पश्चात उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए।

​उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

​रैली में सुधीर कोल्हे, हरप्रीत सिंह बक्शी, भारत पारख, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू अग्रवाल, जयसूर्या, धीरज ठाकुर, रोहित चौधरी, निक्की राय, नाना चौधरी, अक्षत चौधरी, रजत शर्मा, नयन दुबे, भावेश दवे, स्निग्धा मौर्य, अंकित रावल, प्रतीक बघेल, आशीष हार्डिया, अंकित आर्य, रवि शर्मा, आकाश नायक, अमन यादव, घनश्याम चौहान, अक्षांशु तिवारी, नितिन यादव, आवेश राठौर, अमित पालीवाल, विकास यादव, नागेश पंवार, पवन पंवार, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here