नित्य संदेश ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घूंघराला में बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को सामंती गुंडो ने तोड़ दिया, जैसे ही इसकी सूचना शोषित क्रांति दल की हापुड़ यूनिट को मिली तो सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाकर टेंट गाड़ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और तत्काल नई मूर्ति लगाने तथा सामंती गुंडो की गिरफ्तारी की मांग की, टेंट लगाने को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओ की थाना प्रभारी हाफिजपुर अरविंद कुमार से तीखी नोंकझुक हुई,पुलिस प्रशासन ने एसकेडी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि नई मूर्ति मेरठ से मंगवाई जा रही है और गुंडो को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है! इस दौरान अरुण जाटव, प्रिंस, गौरव, आकाश, राकेश, प्रमोद, राहुल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!

No comments:
Post a Comment