-संयोजक बोले- मुहर्रम कमेटी का मीडिया प्रभारी ही मीडिया
के लिए अधिकृत
सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। शहर में शनिवार को मुहर्रम की अज़ादारी के सबसे पुराने और परंपरागत जुलूसों में से एक जुलूस ए अलम (हज़रत अब्बास) हुसैनाबाद (पूर्वा फैय्याज अली) स्थित अलहाज सैय्यद डॉ इक़बाल हुसैन सफवी के अजाखाने से बरामद हुआ।
मुहर्रम कमेटी के संयोजक सैय्यद शाह अब्बास सफवी के नेतृत्व में निकला यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ चौड़ा कुआं स्थित छोटी करबला पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में उस समय माहौल बेहद गमगीन हो गया जब हजरत अब्बास की याद में सोग़वारों ने परंपरागत अलम उठाया। बता दें कि उक्त अलम हर साल रूस से आने वाले मीसम अब्बास उठाया करते थे। उनके निधन के बाद यह परंपरा अन्य सोग़वारो ने संभाली। इस दौरान मीसम अब्बास को सोग़वारों ने नम आंखों से खिराज ए अकीदत पेश की और अलम की ज़ियारत की।
उधर मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी पद को लेकर संयोजक सैय्यद शाह अब्बास सफवी ने स्पष्ट किया कि कमेटी का मीडिया प्रभारी ही मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत होगा। जुलूस से पूर्व मज़हर अब्बास आब्दी ने सोजख्वानी और मौलाना मुहर्रम अली (सहारनपुर) ने मजलिस को खिताब किया।
जुलूस में अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मियां और मीसम ने नोहेख्वानी की। इसके अलावा अंजुमन दस्ता ए हुसैनी के हुमायूं अब्बास 'ताबिश' और अतीक उल हसनैन तथा अंजुमन तंजीम ए अब्बास के तालिब अली ज़ैदी, सफ़दर अली, काशिफ जैदी, दारैन जैदी और जिया जैदी ने नोहाख्वानी की। इस दौरान रज़ा अब्बास सफवी, अली हैदर रिज़वी, हैदर अब्बास रिज़वी, जलाल हुसैन, कौसर रज़ा और क़मर रज़ा ने जुलूस की व्यवस्थाएं संभाली।
उधर जैदी
फार्म से भी जुलूस ए अलम निकला जो गजनफर अली के नेतृत्व में जैदी फार्म स्थित इमामबारगाह
इश्तियाक हुसैन पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में जावेद रज़ा, अर्शी नकवी, अयाज़ हुसैन
और राजा मन्नू ने नोहेख्वानी की।


No comments:
Post a Comment