Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक सम्पन्न, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत

• कार्यकर्ता हमारी सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे तो गौरवांवित महसूस करेंगे — रणवीर सिंह रावत 

• कांग्रेस ने काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट का विरोध करने का पाप किया — पाटीदार

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौरभाजपा कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, मोहित वर्मा की उपस्थिति में मोर्चा की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के पूर्व श्री पाटीदार का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 


बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि हम विचार आधारित दल के कार्यकर्ता हैं। विचार से कभी भी हमारे पूर्वजों ने समझौता नहीं किया। इसलिए भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं। उन्होंने कहा कि काका कालेलकर  आयोग की रिपोर्ट को अस्वीकार करने का पाप कांग्रेस ने किया। उस रिपोर्ट में ओबीसी आरक्षण की बात थी लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी ने आयोग की रिपोर्ट का विरोध करने का काम किया, इस बात  को कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर लोगों को बताये। भाजपा ने तो ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर वर्ग के उत्थान की दिशा में काम किया है। हमारी सरकार योजनाओं के माध्यम से पिछड़े वर्ग का उत्थान कर रहे हैं। कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का काम करें, ताकि अंत्योदय का हमारा संकल्प साकार हो सके। 

संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना उसमें हमारे महापुरुषों का योगदान है, उनके संघर्ष और बलिदान से हम आज 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के परिवार के रूप में स्थापित हुए है। कार्यकर्ता हमारी सरकारों की रीति नीति, उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे तो वास्तव में उन्हें गौरवांवित होने का अवसर मिलेगा। 

बैठक को सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा ने भी संबोधित किया।


बैठक के पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्री पाटीदार को भव्य स्वागत किया। सुरेन्द्र पाल के नेतृत्व में जेसीबी से माला पहनाई गई। कार्यकर्ताओं ने साफा पहनकर, पुष्पा मालाओं से, बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। ढ़ोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर उनकी अगवानी की। 



श्री पाटीदार ने भाजपा कार्यालय पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इन्फ्लूएन्सर से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के निमित्त पौधारोपण किया। आईपीएस एकेडमी में सब जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता  में शामिल हुए। माली समाज पदाधिकारियों व समाज जनों से संवाद, बड़ा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना, नृसिंह वाटिका में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया। राजमोहल्ला चौराहे पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। भंवरकुआ चौराहे स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जनजाति समुह द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ स्वागत, भंवरकुआ चौराहे पर आयोजित साइकिल रैली में, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विष्णुपुरी स्थित गुरूद्वारे में माथा टेक कर अरदास की। उसके पश्चात युवाओं से संवाद किया। 


बैठक में सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, वरुण पाल, रितेश शर्मा, जीतू कुशवाह, मनोज पाल, सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र यादव, रणजीत चौहान, प्रदेश मंत्री अनिल मंडवरा, मोहित वर्मा, राजेश चौहान, संभाग प्रभारी धीरज पाटीदार, जीतू यादव, निलेश कौशल, संतोष पाटिल, आशीष सोनी, जीतू कुशवाह, डूंगरसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here