Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के तत्वाधान में भव्य योग दिवस काव्य संध्या का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी साहित्यकारों ने योग दिवस या योग करने के महत्व पर कविता के माध्यम से प्रकाश डाला। संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती तथा मुख्य अतिथि कवयित्री बीना गोयल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राम कुमारी के सरस्वती वंदना के द्वारा हुआ एवं सुंदर संचालन अरुणा पवार एवं राम कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल के साथ-साथ सारिका मेहता, प्रेमचंद, अरुणा पवार, राम कुमारी, गुलाब सिंह, सतीश अरोड़ा, सुरेंद्र खेड़ा एवं योगेश वशिष्ठ अलवर राजस्थान, किरण अग्रवाल प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, दिलीप कुमार शर्मा देवास मध्य प्रदेश, रामदेव राही मथुरा उत्तर प्रदेश, सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, बाल कवि हिमांक गोयल पिलखुआ उत्तर प्रदेश व देश के श्रेष्ठ कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को विराम अशोक गोयल चक्रवर्ती योग के प्रति उत्साहवर्धन उद्बोधन से हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here