• आदर्श संभाग और जिला बनाने में जुटे कार्यकर्ता- लालसिंह आर्य
• विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए जुटे कार्यकर्ता - रणवीर सिंह रावत
• बस्तियों में जाकर कांग्रेस के भ्रमजाल को तोड़े कार्यकर्ता - भगवान परमार
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की इंदौर- निमाड़ संभाग की संभागीय बैठक आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, सूरज केरो, शैलेष गिरजे, नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, ओमप्रकाश मोहरे, भगवती शिंदे, गणपत डाबी, नीतेश नरवले की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि हम कार्यकर्ता आधारित दल के कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी हमसे अपेक्षा करती है कि जो जिम्मेदारी आपको पार्टी ने दी है उसे पूरा करे। हम अपने काम से अपने संभाग को आदर्श संभाग बना सकते हैं और आदर्श जिला बना सकते हैं, आदर्श संभाग यानी पार्टी द्वारा दिए गए कार्यो को शत प्रतिशत बूथ स्तर तक ले जाना। हमें अपने जिले और संभाग को आदर्श संगठन बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। भाजपा का विस्तार हो गया है, इसलिए सक्रियता के साथ संगठन का कार्य करेंगे तो आप में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और संगठन का विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी होने के नाते अपने अपने क्षेत्रों में, बस्तियों में प्रवास करें, अजा बस्तियों में जहां कार्यकर्ता नहीं है, वहां कार्यकर्ता तैयार करें, बस्तियों में प्रवास के दौरान बस्ती बैठक करें, जिन बूथों पर भाजपा को जनाधार कम है, उन बूथों पर फोकस करते हुए कार्ययोजना बनाए। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाये। इसमें भाजपा के बूथ और शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ता के साथ साथ अजा मोर्चा के मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण से राजनीति क्षेत्र में अनुशासन आता है, प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन का विस्तार करे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी ने हमें पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी है, इसलिए हमारा काम है, पार्टी ने जो लक्ष्य तय किए हैं, उन लक्ष्यों को प्राप्त करने तक अथक परिश्रम कर प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करना है।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकारों ने जनकल्याण, जनसेवा, सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और विकास की इबारत लिखी है, कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए संविधान और आरक्षण पर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं। मोर्चा कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर उस कांग्रेस के भ्रमजाल को तोड़ने का काम करें। श्री आर्य ने रेसीडेंसी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। अम्बेडकर नगर में प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर महामंत्री मुकेश कुकरेजा, मीडिया प्रभारी वरुण पाल, कृष्ण चौधरी, सौरभ बाबरिया, महेश बसवाल, हिमांशु मालवीय, राजेश शिरोडकर, राहुल चौहान, भूपेंद्र चौहान, नीतेश खांडेकर, सोनू अहिरवार, सतीश बोरदिया, चंद्रशेखर छापोला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment