Breaking

Your Ads Here

Friday, June 12, 2026

सुपर ओवर में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में जीत प्राप्त की।

मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसमें भाविक ने 44, विवान ने 38, सुहैल ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम की ओर से उवेश ने दो, संचित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी और मैच बराबरी पर रहा। इसमें देवांश ने 43, उवेश ने 37, संचित ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युग ने तीन, फवाज ने दो विकेट लिए। इसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ की टीम ने ओवर में 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम सुपर ओवर में 15 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने रोमांचक मैच में 3 रन से मैच जीता। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here