नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकड़ेमी के मैदान पर खेले जा रहे 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सीनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ग्लेडिएटर्स ने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज की।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी अवेंजर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.5 ओवर में 198 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से रिहान ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली, जबकि विपुल ने 40 रन और अनमोल ने 38 रनों का योगदान दिया। अली ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ग्लेडिएटर्स की ओर से श्रेष्ठ ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा शौर्य ने तीन, रोनित ने दो और कार्तिक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ग्लेडिएटर्स की टीम ने 19.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 199 बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से बल्लेबाजी में रोनित ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। इसके अलावा अजय ने 42 रन, दिव्य ने 38 रन और प्रिंस ने 35 रनों का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से शहज़र ने तीन विकेट, अनमोल, हिमांशु और अभय ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि गुरुवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment