नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वसुमित्र समाज सेवा समिति द्वारा माता जीजाबाई महाविद्यालयीन आदिवासी कन्या छात्रावास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण एवं छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक प्रश्नमंच (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की गई।
समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अपरा शर्मा, यशस्वी झवेरी, जान्या पंजाबी और चारु मित्तल ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इस स्मृति उत्सव को यादगार बनाने के लिए छात्रावास परिसर में नीम, पत्थरचट्टा, मोगरा, गुलमोहर और आम के पौधे रोपे गए।
उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को बिरसा मुंडा के जीवन मूल्यों और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।



No comments:
Post a Comment