नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा मारा। जांच में उनकी आय की तुलना में 241% ज्यादा संपत्ति मिलने के शुरुआती प्रमाण सामने आए हैं।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को मिली गोपनीय शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति होने के तथ्य सामने आने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर बुधवार सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की गई।
एक साथ तीन जगहों पर कार्रवाई
बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने एक साथ आवास, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि संबंधित पक्ष को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
सुबह अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने से आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
नौकरी अवधि : करीब 30 साल (1996 से)
वेतन से कुल आय : लगभग 2.5 करोड़ रुपए
मिली संपत्ति : लगभग 9.5 करोड़ रुपए
आय से अधिक संपत्ति : 241%
कहां-कहां मिली संपत्ति—
स्कीम नंबर-103 में 252 वर्गमीटर का प्लॉट,
करीब 13,500 वर्गफीट का बड़ा भवन, इसमें दुकानें और आलीशान मकान
स्कीम नंबर-140 में 1000-1000 वर्गफीट के दो प्लॉट,
गांवों में जमीन, तारपुरा, बेकलाय और बनेड़िया में 11 भूखंड मिले है।



No comments:
Post a Comment