नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में केक काटा और रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 302 यूनिट रक्तदान का कीर्तिमान भी स्थापित किया गया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में शारदा रोड स्थित कनोहलाल महिला डिग्री कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व दादा दादी वृद्ध आश्रम गंगानगर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ राजन त्यागी, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आदित्य शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, राज केसरी, डॉ संजीव अग्रवाल, बबीता गुर्जर, बबली देवी, अर्पित अग्रवाल, मोहिउद्दीन गुड्डू, ठाकुर तेजवीर सिंह, डॉ.कर्मेंद्र सिंह, हेमचंद ठेकेदार, मतन सिंह डेड़ा,मनिंदर सिंह बाल्मीकि, दिनेश अग्रवाल, सलीम पठान, सलीमुद्दीन शाह, प्रदीप जैन, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, मास्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नसीम राजपूत, अनिल अरोड़ा, जेपी शर्मा, सुमित विकल, अनिरुद्ध त्यागी, डॉ राजीव गौड़, केडी शर्मा, प्रवीन कुमार, विनोद सोनकर, महेंद्र शर्मा, नीरज वासने, आशुतोष अग्रवाल, सुदीप शर्मा, डॉ अनिल शर्मा और यासर सैफी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment