नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वच्छ भारत अभियान (प्रगतिशील जागरुकता समिति रजि.) के द्वारा संस्था के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहयोगीयों का सम्मान समारोह एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं का अभिनंदन कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गयी। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एव दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी रहे। धर्मेन्द्र भारद्वाज जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा वर्ष 2014 से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए संस्था के द्वारा स्वच्छता के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी अपने उदबोधन में संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में होने वाले संस्था के स्वच्छता कार्यक्रमों में उनका पूर्ण सहयोग सस्था को मिलता रहेगा।
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, युवा वर्ग आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राहुल शर्मा ने बताया जिस प्रकार संस्था ने पिछले 11 वर्षों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं स्कूलों में जाकर बच्चों एवं बड़ों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया। इनकी संस्था के द्वारा किये गये कार्यों ने मोदीजी के स्वच्छता मिशन में पूर्ण सहयोग किया है जिसकी में हृदय से प्रशंसा करता हूँ। इसी क्रम में भाजपा नेता राकेश गौड जी ने बताया कि करोना काल में इस संस्था ने एकजुट होकर लोगों को भोजन की व्यवस्था सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं बीमार लोगों को इलाज के लिए सहायता की इसके लिए संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए आह्वान् स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा धरती पर उतारने का काम स्वच्छ मेरठ स्वच्छ भारत अभियान ने किया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्तल एवं संचालन कपिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में तरुण भारद्वाज, राहुल शर्मा अध्यक्ष, विकास शर्मा सचिव, कपिल कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष, अतुल दीक्षित राम अवतार शर्मा राजीव गर्ग (अधिवक्ता), नितिन शर्मा, हेमराज सैनी, राधेश्याम, रामकुमार, मनोज सैनी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती रेनू गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment