Breaking

Your Ads Here

Friday, June 12, 2026

वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा के जन्मदिन को अधिवक्ता साथियों ने बनाया यादगार



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा का जन्मदिन मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानक चंद सभागार में यादगार तरीके से मनाया गया। 


इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सीनियर्स व जूनियर्स अधिवक्ताओं ने उनके जन्मदिन के मौके पर बुके, गुलाब के फूल, गिफ्ट, पैन, चॉकलेट, मिठाई भेंटकर बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके जन्मदिन पर सीट पर सुबह से ही अधिवक्ताओं का तांता लग गया और अपने चहेते अधिवक्ता के लिए केक और फूल लेकर पहुंचे थे। 


सभी सीनियर्स व जूनियर्स अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर खूब एन्जॉय किया। इस बार का जन्मदिन एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा के लिए बेहद खास रहा। एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा जी ने अपने जन्मदिन की शुभकामनायें देने आये अपने अधिवक्ता साथियों की खूब आवभगत की और सभी को पार्टी देकर उनका धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here