Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

कोर्ट के वारंटी दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

इकराम चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना किठौर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया‌ गया है । दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामलों में अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।


थाना किठौर प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान ग्राम राधना निवासी शाहनवाज पुत्र नौशेर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना किठौर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 292/2022 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 452, 323 एवं 504 से संबंधित मामले में न्यायालय एसीजेएम - 09, मेरठ द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अनस पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला मोसमखानी कस्बा एवं थाना किठौर को भी गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 314/2024 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) एवं 352 के मामले में न्यायालय एसीजेएम - 09, मेरठ द्वारा वारंट जारी किया गया था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जनपद में वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार तथा कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here