मेरठ। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड़ पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी।
इस अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment