नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सरकार के प्रबुद्ध वर्ग जन संपर्क अभियान के अन्तर्गत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री व लोकसभा सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का आई एम ए भवन में सायं ४ बजे आगमन हुआ। साथ में सोमेन्द्र तोमर व अमित अग्रवाल तथा अन्य पदाधिकारी भी थे। मंत्री ने आई एम ए के सदस्यों के साथ बातचीत की एवं उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही नरेंद्र मोदी के 12 साल के विकास पर IMA के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ चर्चा की। अध्यक्ष डा मनीषा त्यागी, सचिव डॉ विकास गुप्ता के अलावा डाॅ चिकारा, डाॅ आशु मित्तल, डाॅ आलोक अग्रवाल, डाॅ ऋषि भाटिया, डाॅ आर पी मिश्रा, डाॅ अपार अग्रवाल, डाॅ मोनिका तोमर, डाॅ निशि गोयल आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment