Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 20, 2026

मोहर्रम कमेटी संग पुलिस-प्रशासन की हुई बैठक

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मोहर्रम कमेटी के आग्रह पर एसपी सिटी के कार्यालय स्थित घण्टाघर में एक अहम मीटिंग प्रातः 11 बजे आयोजित की गयी, जिसमें एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त, विनायक गोपाल एसपी सिटी सहित मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी जुलूसों के प्रबन्धक शरीक रहे। 

अली हैदर रिज़वी, मीडिया प्रभारी मोहर्रम कमेटी ने इस दौरान नगर आयुक्त को मोहर्रम कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत करते हुए जुलूस मार्गो की मरम्मत, बिजली, सफाई व्यवस्था जुलूस मार्गो में पानी का छिड़काव कराये जाने की मांग को दोहराते हुए समुचित व्यवस्था किये जाने का आग्रह किया। उन्होने जुलूस सम्बन्धी समस्याओं का समाधान कराने तथा मांगों पर विस्तार से विचार विमर्श करते हुए तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश जारी किये। मीटिंग में तालिब अली जै़दी, मासूम अज़गर, बाकर जैदी, हामिद अली जमाल, अफसर हुसैन, शब्बीर हुसैन, हैदर अब्बास रिज़वी, आदी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here