Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

मिस यूनिवर्स इंडिया फाइनलिस्ट श्रेया बेड़िया का होमटाउन इंदौर में ग्रैंड वेलकम

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौरशहर की मूल निवासी श्रेया बेड़िया मिस यूनिवर्स इंडिया में बतौर फाइनलिस्ट अपनी जगह बनाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंची। एयरपोर्ट पर ही श्रेया  के प्रशंसको ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल माला,ढोल ताशा व नगारो के साथ सैकड़ो इंदौर वासियो ने गर्मजोशी के साथ मध्यप्रदेश की बेटी का भव्य स्वागत किया। 

श्रेया ने बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में बतौर फाइनलिस्ट अपनी जगह बनाने  के बाद श्रेया अब दिल्ली में होने वाली विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में भाग लेगी। इंदौर  से पढ़ाई लिखाई करने के बाद श्रेया की रुचि मॉडलिंग की ओर बढ़ी और दिल्ली की ओर रुख किया और एक सफल मॉडल के रूप में आज विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

इंदौर स्थित गुमाश्ता नगर के मूल निवासी गोविंद बेड़िया व नीलम बेड़िया की बेटी श्रेया बेड़िया खिताब जीतने के बाद पहलीबार इंदौर पहुची श्रेया भावुक थी और उन्होंने इसे जिंदगी का बेहतरीन पल बताया है। अपने मीडिया संबोधन में श्रेया ने कहा खिताब जीतने के बाद आज पहलीबार इंदौर आयी हूँ ये क्षण काफी भावुक करने वाला है। राष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ उतरना व परफॉर्म करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है ये एक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। ये तो बस एक शुरुआत है आगे अभी और भी मेहनत करना है अपने माता पिता व देश का नाम रौशन करना है। आगे कहती हैं छोटे शहरों से आने वाले युवाओं के लिए कोई भी सपना असंभव नहीं होता,यदि उसे साहस और निरंतर प्रयास के साथ पूरा किया जाए।

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में सीधे प्रवेश मिलेगा। ये ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि इंदौर की रहनेवाली श्रेया बेड़िया वाइल्ड कार्ड के ज़रिए बतौर फाइनलिस्ट अपनी जगह बनाई है। मिस यूनिवर्स इंडिया प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।

मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here