Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

विज्ञान घर आकर हुई बचपन की इच्छा पूरी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गाजियाबाद के अंजू और तुषार सिंह की बचपन की इच्छा आज पूरी हई विज्ञान घर आकर, बचपन से आकाश को निहारना और उसे जानना की जिज्ञासा ने अंजू को खगोल में चांद-तारो से दोस्ती हो गई। बस मलाल था तो उन्हे और करीब से देखने का। लेकिन कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था वो टेलिस्कोप खरीद पाने की स्थिति में भी नहीं थी, फिर जब वो स्वयं अध्यापिका बनी और शादी हो गई तो पति का साथ ने उन्हें एक टेलिस्कोप खरीदवाया। लेकिन उन्हें चलाना नहीं आता था। 


तब खोज हुई एक खगोल एक्सपर्ट की, खोजते हुए उनका मेरठ में दीपक शर्मा से सम्पर्क हुआ। तो तुरन्त ही अपना टेलिस्कोप जो कि 8 इंच का डोबसोनियन था, जिसे कार में  रखकर वे पति के साथ तुरन्त ही चल पड़ी और उनका अपने टेलिस्कोप से चांद को देखने का सपना पूरा हो गया। दीपक शर्मा ने उन्हें टेलिस्कोप से देखने की बारिकियां भी समझाई और उन्हे फोटो खिंचना भी सिखाया। घंन्टो अभ्यास के बाद वो उत्साह से भरे हुए वापस गाजियाबाद को लौट गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here