नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। एनसीसी ग्रुप इंदौर की 9एम पी बटालियन एनसीसी इंदौर के भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू की दो सीनियर डिवीजन कैडेट्स का चयन अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप हेतु किया गया है।
9 एम पी बटालियन एनसीसी इंदौर के कमान अधिकारी कर्नल मोहन तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण ओझा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए 17 जून से 24 जून 2026 तक अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है,जिसमें भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू की दो कैडेट्स निर्जला चौहान एवं अर्चना शाह का चयन किया गया है।ये दोनों ही कैडेट्स 16 जून को इंदौर से अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप हेतु रवाना होगी।
कैडेट निर्जला चौहान एवं कैडेट अर्चना शाह के अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप में चयन के लिए 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कमान अधिकारी कर्नल मोहन तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण ओझा, एडवोकेट निलेश पाटीदार ,मेजर डॉ संजय सोहनी,मेजर डॉ कृष्ण भूरिया तथा सूबेदार मेजर बृजेश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment