Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं शासन द्वारा नियुक्त कार्य परिषद सदस्य डा. बृजेश चौधरी का संविदा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत

मितेंद्र कुमार गुप्ता

नित्य संदेश, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की "विश्वास, सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत" की 12 वर्षीय गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं शासन द्वारा नामित माननीय कार्य परिषद सदस्य डा. बृजेश चौधरी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। विश्वविद्यालय आगमन पर संविदा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं शासन द्वारा  नामित  माननीय कार्य परिषद सदस्य डा. बृजेश चौधरी का पादप भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। 


इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए व्यापक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर सरकार ने देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में अग्रसर किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।


इस अवसर पर संविदा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वविद्यालय के विकास तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की, कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संविदा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मितेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष डी.पी. सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, संदीप अग्रवाल, मनी सिंह, साहिल तरीका, शिवम त्यागी, गुरु प्रसाद पाण्डेय, अजीत सिंह, पवन पुनिया, रमन वत्स, अब्दुल सलाम, मयंक चौधरी, अशोक कुमार, प्रशांत चौधरी तथा सहदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here