Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 20, 2026

हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को आवास विकास विभाग ने बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के दो मंजिला मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

बताया गया कि यह कार्रवाई आवास विकास परिषद के सेटबैक नियमों के उल्लंघन के कारण की गई। विभाग की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों के विपरीत बनाए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

अमित मिरिंडा नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा मेडिकल थाना क्षेत्र में सक्रिय डी-155 गैंग का सरगना बताया जाता है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और कर्नाटक में हत्या, अपहरण, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, हनी ट्रैप और अवैध हथियारों की तस्करी समेत 30 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

समाचार लिखे जाने तक आवास विकास विभाग की टीम सेंट्रल मार्केट में मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माणों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here