Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 10, 2026

डॉ. पारीख बने अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष

नित्य संदेश ब्यूरो

इंदौर। अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ की बैठक 10 जून को श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ कॉमर्स में की गई, जिसमें सर्वानुमति से डॉ सौरभ पारीख (प्राचार्य गुजराती इन्नोवेटिव कॉलेज) को अध्यक्ष, डॉ. परितोश अवस्थी को सचिव, डॉ. विशाल मेहता को उपाध्यक्ष, डॉ. रीता जैन को सह सचिव एवं डॉ. अनस इकबाल को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। 50 से अधिक अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य ने सर्वानुमति से दायित्वों का मनोनयन किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव झालानी ने भी नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. मंगल मिश्रा, डॉ. राजेश व्यास एवं डॉ. आनंद निगोजकर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here