Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 7, 2026

प्रेस क्लब में बैठने के लिए 12 सीट लगवाने की मांग को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया


नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। प्रेस क्लब मंगल पाण्डे नगर के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त को प्रेस क्लब में पत्रकारों के दैनिक कार्यों और बैठकों को देखते हुए बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव व असुविधा को लेकर एक ज्ञापन देते हुए पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब में 12 सीट लगवाने की मांग की है। 

संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार अतुल महेश्वरी ने बताया कि प्रेस क्लब में पत्रकारों को काम के दौरान बैठने की बुनियादी सुविधा न मिलना असुविधाजनक है, खासकर तब जब वे रिपोर्टिंग, मीटिंग या प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए वहां रुकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में पत्रकारों के दैनिक कार्यों और बैठकों को देखते हुए बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव है। इससे पत्रकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों की सुविधा हेतु प्रेस क्लब में 12 सीटें लगना अति आवश्यक है, जिससे पत्रकार अपने कार्यों को सुगमता से कर सकें। प्रेस क्लब में सीट लगवाने की इस समस्या के समाधान के लिए पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त मेरठ को ज्ञापन दिया। 

इस अवसर पर अतुल महेश्वरी, धर्मेन्द्र तोमर, लियाकत मंसूरी, श्रीपाल तेवतिया, रमेश सोनी, मदन पाल गौतम, राजेंद्र चौहान,माही कश्यप,सुशील गांधी,अशोक टाइगर, लोकेश चौहान, जाहिदा खान, शालू शर्मा, एम०एच० खान मदन गोपाल, वंशिका शर्मा, आसिफ, नदीम, मुन्ना, रवि ठाकुर, सुनील शर्मा, मौ० नौशाद, सुदेश जख्मी, ब्रजगोपाल, रवि गुप्ता, मुकुल भारद्वाज, सुनील बादली, राहुल गुप्ता अन्नु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here