Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन

  

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वि कमिट संस्था व द एकेडमी-ए-यूनिट ऑफ एम एस एम एस एम एफ-17 शास्त्री नगर निकट कुटी चौराहा पर स्थित में क्रांति दिवस के उपलक्ष में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 


वि कमिट समाजिक संस्था समय समय पर बच्चों की ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. असलम जमशेद पुरी (एच ओडी ऑफ उर्दू विभाग सी सी एस विश्वविद्यालय) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सुधीर शर्मा जी (फाउंडर ऑफ़ मास्टर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट) व कु. रमा नेहरू (संस्थापिका वि कमिट संस्था) रहीं। अतिथि के रूप में स्कूल की प्रधानाचार्या सुमति सिंह रहीं। इन्होंने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि-इस तरह की प्रतियोगिता समय समय पर होती रहनी चाहिए जिससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर किया जा सके। 


इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है - सुहाना (एम ए एच एस स्कूल ) लखीपुरा रही है, द्वितीय स्थान प्राप्त किया है - अक्ष अग्रवाल (द एकेडमी-ए-यूनिट ऑफ एमएसएम), तृतीय स्थान प्राप्त किया है - विवान (सेंट जेवियर्स स्कूल) सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है - निदान(एम ए एच एस स्कूल)व निधि (स्ट्रीट गुरुकुल)रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हाफिज जी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल सक्सेना (अध्यक्ष वी- कमिट संस्था),सपना अग्रवाल,पुष्पा नेहरू,मधु अग्रवाल,नगमा,नरेंद्र कुमार सिंह,अरुणा त्रिवेदी,कौशर नदीम.  आदि रहे ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here