Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

सैफपुर फिरोजपुर में दो दिन पूर्व युवक को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में रोबिन पुत्र विनोद उम्र 23 वर्ष को दो दिन पूर्व एक पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित के पिता ने एक आरोपित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को रामराज से गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


थाना प्रभारी रविंद्र पंवार ने बताया कि बीते 2 दिन पूर्व यानी 24 मई को क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर निवासी रॉबिन पुत्र विनोद उम्र 23 वर्ष को पड़ोस का ही रहने वाला ऋतिक पुत्र राकेश ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर जख्मी कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज हेतु मेरठ भर्ती कर दिया गया था। घायल के पिता विनोद ने ऋतिक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए रामराज चौकी इंचार्ज आशीष कुमार उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह कांस्टेबल सुधीर कुमार ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर एक 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here