Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

सुनील राघव बने भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय योग संस्थान के जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों का चुनाव कंकरखेड़ा, सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ! प्रांतीय मंत्री रवींद्र सिंह चौहान मुख्य चुनाव अधिकारी रहे और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जीतेंद्र कुमार ने चयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवम् क्षेत्रीय प्रधान सरधना रामकिशोर गर्ग ने की। केंद्र प्रमुखों और साधकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।


कंकरखेड़ा क्षेत्र के लिए बृजपाल सिंह  और  विपिन कुमार चौहान को क्षेत्रीय प्रधान चुना गया। सुनील राघव को सर्वसम्मति से पुनः जिला प्रधान नियुक्त किया गया। केपी मलिक, मनोज कुमार वर्मा, यशपाल शर्मा जांगिड, शंभुदयाल वर्मा, जय भगवान गर्ग, शिवकुमार, महेश अग्रवाल, लोकेश, विनय सोम, पुष्पा गोदियाल, नीलम वर्मा, उषा वर्मा, सीमा तोमर, पूर्णिमा मल्होत्रा, अंजू रेहान, राकेश शर्मा, नीलकमल, नरेश गोयल, भगत राम (बीआर स्टूडियो) उपस्थित रहे। अपने आस्ट्रेलिया प्रवास के बाद स्वदेश लौटी वरिष्ठ योग साधिका अंजू रिहान ने प्रातःकालीन चाय की सेवा की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here