रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। प्रदेश में ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां मौलाना कारी अबूबकर ने ईदगाह पर नमाज में देश में अमन चैन की दुआ कराई गुरुवार को हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के नगर की शाही ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। सभी ने देश मे अमन चैन की दुआ की।
सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने शाही ईदगाह पर पहुँच कर क्षेत्र वासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि त्याग एव समर्पण का प्रतीक ईद-उल-अज़हा के अवसर पर सभी आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये। ईदगाह पर चेयरमैन हिटलर त्यागी सभासद हेम कुमार समाजसेवी पत्रकार जयवीर त्यागी, रवि गौतम, सभासदपति संदीप जाटव, आशु सैफी, सपा नेता नौशाद सैफी आदि ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल अजहा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों से गले मिलकर ईद मिलन किया तथा उनके घर पर सीर देकर आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। बाद में जगह-जगह कुर्बानी हुई।
थाना प्रभारी सुधीश सिरोही मैं फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में गांव-गांव जाकर ईद पर अमन चैन कर शांति व्यवस्था बनाई। वही गणमान्य लोगों में अयूब खान, शौकत अली, डॉ मुस्ताक, आशु राजपूत, शकील प्रधान, सनवर सैफी, एहसान मलिक, उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, सपा नेता सचिन यादव, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व ब्लाक प्रमुख के पी खुटी प्रधान नरूला खान, सपा नेता खीमचंद जाटव आदि ने घर पहुंच कर ईद जैसे त्यौहार में शामिल होकर खुशी जाहिर की। शासन प्रशासन लेखपाल विकास कुमार एस आई कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment